अमरोहा, जून 9 -- बछरायूं। प्रतिबंधित पालिथीन के खिलाफ सोमवार को नगर पालिका ने अभियान चलाया। 59 किलो पालिथीन जब्त कर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साप्ताहिक बाजार में विशेष अभियान चलाते हुए पालिथीन के उपयोग पर रोक लगाने का प्रयास किया गया।प्रतिबंधित पालिथीन की रोकथाम को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर है। सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में नगर पालिका टीम ईओ के नेतृत्व में पालिथीन की धर पकड़ के लिए पहुंची। अभियान के दौरान बाजार में फड़ लगाकर सामान बेच रहे विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान एक फड़ विक्रेता जमील के कब्जे से करीब 59 किलो प्रतिबंधित पालिथीन बरामद की गई। यह भी पढ़ें- धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन-डिस्पोजल, पालिका मौन नगर पालिका ने मौके पर ही कार्रवाई कर संबंधित विक्रेता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर पालिक...