रामपुर, मार्च 29 -- ढकिया क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम साप्ताहिक बाजार से लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूसुफ नगर निवासी शेर सिंह (50) खेती-किसानी करते हैं। शुक्रवार को वह ढकिया की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। वहां से देर शाम शेर सिंह साइकिल से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि बाजार से निकलते ही कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोग शोर मचाते हुए मौके की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.