संभल, मई 31 -- थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के साथ शनिवार को जुनावई कस्बे के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे। भारी भीड़ के बीच अचानक बच्चा माता-पिता से बिछड़ गया। घबराए परिजन रोते-बिलखते सीधे जुनावई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में मासूम विवेक कुमार को सकुशल बाजार से बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...