रुडकी, अप्रैल 24 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में लगने वाला साप्ताहिक पीठ बाजार उस समय अखाड़ा बन गया, जब रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से हुई हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, कोटा मुरादनगर निवासी दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को जब गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था, तभी दोनों पक्षों के लोग वहां आमने-सामने आ गए। शुरुआत में तीखी कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल इस मारपीट के दौरान सुनील नामक युवक पर हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.