बिजनौर, फरवरी 18 -- नूरपुर थाने में लगने वाले साप्ताहिक बुधवार बाजार के दौरान पशु बाजार से व्यापारी की कार से 24 लाख रुपये चोरी हो गए, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना नूरपुर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी नसीम पुत्र मोहम्मद रिजवान कुरैशी ने बताया कि वह पशुओं की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है। बुधवार को वह अपनी कार से स्योहारा रोड स्थित पशु बाजार में पहुंचा था। उसके पास एक थैले में करीब 30 लाख रुपये थे। नसीम के अनुसार, उसने कार में थैला रखकर वाहन को लॉक किया और एक पशु व्यापारी को छह लाख रुपये देने के लिए कुछ दूरी पर गया था। जब वह वापस लौटा तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और नोटों से भरा थैला गायब था। पीड़ित के मुताबिक थैले में करीब 24 लाख 5 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ब...