प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर के व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर अपील की है। व्यापारियों ने कहा कि सप्ताह में एक दिन, विशेष रूप से रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू की जानी चाहिए, जिससे प्रत्येक व्यापारी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। पट्टी नगर के सभी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए नगर के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वे साप्ताहिक बंदी की शुरुआत करें और इसमें सहयोग प्रदान करें, ताकि यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...