साप्ताहिक पैठ में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
बदायूं, मई 15 -- बुटला दौलत गांव में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में पकौड़ी की दुकान लगाने की जगह को लेकर रामवीर और अजय के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष की ओर से सोमवती पत्नी संजीव, विजय पुत्र रामदीन और रामदीन पुत्र सोनपाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अजय और हरी सिंह को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.