साप्ताहिक पैठ में अवैध वसूली से परेशान दुकानदार वापस लौटे
बागपत, जून 19 -- बागपत। शहर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड और मोहल्ला ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को लगे साप्ताहिक पैठ बाजार में ठेकेदार के गुर्गों ने दुकानदारों से अवैध वसूली की। दुकानदारों ने विरोध किया, तो ठेकेदार के गुर्गों ने उन्हें डराया-धमकाया और बाजार से भगा देने की धमकी दी। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गे बाजार में दुकान लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये सालाना मांग रहे है। इतना ही नहीं जो किराया पूर्व में वसूला जाता था, उसे भी दोगुणा कर दिया है। ठेकेदार की जबरन वसूली से परेशान 30 से अधिक दुकानदार वापस लौट गए। पिछले माह नगर पालिका प्रशासन ने मोदीनगर निवासी अजीत को 41 लाख रुपये में ठोका छोड़ा था। ठेका नाम होते ही ठेकेदार ने अपने गुर्गों को साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों से किराया वसूली के लिए उतार दिया था। नए ठेकेदार पर आरोप है कि वे पैंठ बाजार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.