बागपत, जून 19 -- बागपत। शहर में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ में अवैध वसूली करने पर दुकानदार भड़क उठे। उन्होंने ठेकेदार पर सात हजार रुपये की सिक्योरिटी और सात सौ रुपये हफ्ता वसूलने का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले दुकानदार इतने रुपये कहां से देंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका प्रशासन से भी शिकायत की है। पिछले माह नगर पालिका प्रशासन द्वारा साप्ताहिक पैठ का ठेका छोड़ा गया था। यह ठेका 41 लाख रुपये में मोदीनगर के रहने वाले अजीत कुमार के नाम छूटा था। ठेके की अवधि 31 मार्च 2028 तक है। ठेका आवंटित होने के बाद ठेकेदार ने शहर में शुक्रवार के दिन लगने वाली पैठ में दुकानदारों से वसूली शुरू कर दी थी। आरोप है कि ठेकेदार नियम विरुद्ध दुकानदारों से वसूली कर रहा है। दुकानदार दानिश निवासी लोनी ने ...