बलिया, मार्च 7 -- बलिया। पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की एसपी ओमवीर सिंह ने सलामी ली। परेड का निरीक्षण करते हुए एसपी ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ भी लगवाई। जबकि जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी ने भी साथ में दौड़ लगाई। पुलिस कर्मियों की टोलीवार ड्रिल कराते हुए एसपी ने अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का जायजा लिया। उन्होने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख के लिए संबंधित को निर्देश भी दिए। इस दौरान सीओ लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित सभी थानों के प्रभारी और रिक्रूट आरक्षी थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.