साप्ताहिक परेड में अनुशासन पर जोर
बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन मालता में मंगलवार को साप्ताहिक परेड आयोजित हुई। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण कर अनुशासन, समयपालन और बेहतर कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जवानों ने ड्रिल, तेज चाल और शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया। साथ ही शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, रखरखाव तथा नियमित व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति भी पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- परेड ग्राउंड में एएसपी ने शारीरिक व मानसिक फिटनेस को परखा, अनुशासन और एकरूपता पर दिया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.