बलरामपुर, जुलाई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड आयोजित हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जवानों को दौड़ कराई गई तथा टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता का अभ्यास कराया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक संसाधनों की गहन जांच की। उन्होंने यूपी-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर स्थित स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय...