साप्ताहिक परेड की एसपी ने ली सलामी
बलिया, मई 8 -- बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी एसपी ओमवीर सिंह ने ली। जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होने टोलीवार ड्रिल कराई। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए एसपी ने दौड़ लगवाई। जबकि मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी भी साथ में दौड़े। उन्होनें यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उपकरणों की नियमित सफाई व कुशल संचालन के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, सीओ लाइन अक्षय कुमार, पीआरओ कौशल कुमार पाठक एवं प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- जवानों संग दौड़े एसएसपी, फिटनेस को पुलिस की पहचान बताया यह भी पढ़ें- कप्तान ने चखकर परखी भोजन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.