नई दिल्ली, मई 10 -- Weekly Panchang, साप्ताहिक पंचांग: ये पूरा हफ्ता शांत रहकर पुराने काम पूरे करने के लिए अच्छा रहेगा। नए बड़े काम शुरू करने की बजाय जरूरी चीजों को ठीक करने की कोशिश करेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। हफ्ते की शुरुआत में समझदारी से काम लें। हर काम की प्लानिंग करते चलेंगे तो रिजल्ट बेहतर मिलेगा। हफ्ते के बीच में आप मन ही मन खूब सोच-विचार कर सकते हैं। वहीं हफ्ता खत्म होते-होते आपका मन पूजा-पाठ, शांति और पॉजिटिव चीजों की ओर ज्यादा जाएगा। दिखावे वाले काम से आपको बचना है। इस हफ्ते के पंचांग के अनुसार हफ्ते की शुरुआत कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी से होगी और आखिर में 16 मई को अमावस्या आएगी। इसी दिन शनि जयंती भी है।चंद्रमा की चाल का आप पर क्या पड़ेगा असर? इस हफ्ते चंद्रमा की चाल ऐसी होगी कि आप अपनी सोच और मूड दोनों में ही...