नई दिल्ली, मई 3 -- Weekly Panchang 3-9 May, 2026, पंचांग: यह हफ्ता तेज नहीं चलेगा। शुरुआत से ही चीजें थोड़ी धीमी रहेंगी। चंद्रमा कृष्ण पक्ष में है, इसलिए मन भी थोड़ा अंदर की तरफ रहेगा। इस हफ्ते जल्दबाजी में फैसले लेना ठीक नहीं रहेगा। पुरानी चीजें देखना, सुधार करना और आराम से काम करना ज्यादा सही रहेगा। हफ्ता द्वितीया से शुरू होकर अष्टमी तक जाएगा। इसलिए पूरा समय थोड़ा ठहरकर चलने वाला रहेगा। शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक में रहेगा, तो मन थोड़ा भारी या गहरा लग सकता है। फिर धनु में आने पर सोच खुलने लगेगी। हफ्ते के अंत तक मकर में पहुंचकर चीजें सीधी और साफ लगेंगी। शुरुआत में सोच ज्यादा होगी, बीच में समझ आएगी और आखिर में काम सेट होगा।शुभ मुहूर्त 4 मई की सुबह का समय अच्छा रहेगा। जो काम सुबह किया जाएगा, उसका असर सही रहेगा। लेकिन बाद में भद्रा लग जाएगी...