उरई, फरवरी 23 -- उरई। होली त्योहार को लेकर रेलवे द्वारा झांसी कानपुर रेलमार्ग से संचालित की गई स्पेशल साप्ताहिक दो ट्रेनों का उच्च श्रेणी के उरई रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं किया गया है। इसके चलते लंबी दूरी को जाने वाले लोग परेशान हो रहे है। लोगों को परेशानी को लेकर जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायन अहिरवार ने सोमवार को रेलवे प्रयागराज जोन के जीएम से फोन पर बात की। वह उरई स्टेशन पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसमें यात्रियों की परेशानी से अवगत कराया और दोनों साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की बात कही। उन्होंने मुंबई से कटिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 09189-90 मुंबई कटिहार कटिहार मुंबई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और उधना से रक्सौल बिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 09151 व 52 साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव के ठहराव के लिए सांसद नारायण ...