नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- 8 से 13 सितंबर 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए सोच-समझकर फैसले लेने का संकेत दे रहा है। कहीं पुरानी परेशानी से निकलने का रास्ता दिखाई देगा, तो कहीं नया मौका मिलने के बाद भी तुरंत हां कहना ठीक नहीं होगा। करियर, धन और रिश्तों में इस सप्ताह जल्दबाजी के बजाय परिस्थितियों को समझना जरूरी रहेगा। टैरो के संकेतों के अनुसार, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह किसी पुरानी इच्छा के पूरा होने का संकेत दे रहा है। हालांकि, मनचाही चीज मिलने के बाद भी आपको लगेगा कि इससे सारी परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। किसी पुराने दुख या निराशा से बाहर निकलने का रास्ता मिलेगा। प्रेम जीवन में बीती बातों को बार-बार दोहराने से बचें और यह समझने की कोशिश करें कि...