साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न मामलों के आवेदन
सिमडेगा, जून 23 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड एवं अंचल क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। जनता दरबार में जाति, आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 15 आवेदन जमा हुए। वहीं पेंशन से संबंधित 20 आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 6 आवेदन, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 1 आवेदन तथा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर: पंचायतों में प्राप्त ऑनलाइन 1494 आवेदन में 1177 का निपटारा इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.