सिमडेगा, फरवरी 24 -- बानो, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सीओ नईमुद्दीन अंसारी मौजूद थे। जनता दरबार में ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं को सुनने के बाद निष्पादन किया गया। मौके पर 15 लोगों का पंजी टू में सुधार किया गयाद्ध साथ ही जाति, आय, स्थानीय 55 लोगों का प्रमाण पत्र बनाया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक विल्सन केरकेट्टा, राजस्व कर्मचारी चंद्रेशुराम, अंतू कुमार, राजेश कुमार सहित सभी अंचल कर्मी मौजुद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...