चम्पावत, मार्च 1 -- चम्पावत जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन पर रविवार को साप्ताहिक किसान हाट का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय काश्तकारों की ओर से सब्जियों की जमकर बिक्री की गई। हांलाकि होली पर्व के चलते किसान हाट में कम संख्या में काश्तकार पहुंचे, लेकिन उनकी ओर से राई, पालक, मैथी, चमसूर, मटर, गोभी, शिमला मिर्च, टमाटर, हरा धनिया, लहसुन, प्याज, आलू, गडेरी, तरूण, शलजम के साथ ही नींबू, माल्टा, संतरा, किन्नू आदि सिटरस फलों की बिक्री की गई। इस दौरान नरियाल गांव बद्री गाय परियोजना के तहत हेता कंपनी की ओर से तैयार की गई बद्री गाय के दूध के साथ ही छांछ, दही और अन्य दुग्ध उत्पादों की खरीद भी की गई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...