जौनपुर, अगस्त 28 -- जौनपुर, संवाददाता। मिहरावां के सहकारी पीजी कॉलेज और सहकारी इण्टर कालेज के कैंपस में बुधवार को 96 यूपी वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ। 26 अगस्त से चार सितम्बर तक चलने वाले इस शिविर में बटालियन के क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कालेजों और महाविद्यालयों के लगभग 300 कैडेट्स एवं मिर्जापुर के 200 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभाग कर रहे कैडेटों को एनसीसी संगठन, डिसास्टर मैनेजमेंट, फायरिंग, सेना के संगठन रैंक के प्रशिक्षण के अलावा विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। अपने ओपनिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम ने सभी कैडेट्स को इस दस दिवसीय कैम्प से कुछ सीख कर जाने को कहा जो समाज एवं देश के लिए अनुकरणीय हो। ओपनिंग एड्रेस के अ...