झांसी, जुलाई 9 -- झांसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन के संचालन का समय निम्नानुसार रहेगा। गाड़ी संख्या 17631 नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समय के अनुसार बीना में कोई परिवर्तन नहीं है। इसके अलावा ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर में कोई परिवर्तन नहीं है। आगरा कैंट 21:45/21:50, मथुरा 22:45-22:50 पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 17632 टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समय पर लेगी। मथुरा जं. 16:00-16:05, आगरा कैंट17:00-17:05, धौलपुर में कोई परिवर्तन नहीं है। यह भी पढ़ें- Agra News: 12...