नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक का सप्ताह अंक ज्योतिष के लिहाज से आपसी तालमेल, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में दूसरों के साथ मिलकर काम करना और उनकी सलाह को महत्व देना फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा, वहीं पारिवारिक जीवन में बातचीत और आपसी सहयोग से कई पुरानी उलझनें सुलझ सकती हैं। कुछ लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ को अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं 16 से 22 नवंबर का सप्ताह सभी 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।मूलांक 1: फैसले लेने में जल्दबाजी से बचें(किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है।) मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह अपनी नेतृत्व क्षमता दिखान...