रांची, मई 13 -- रातू,प्रतिनिधि। श्रद्धानन्द बाल मन्दिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय के अनुसार इस वर्ष 40 प्रतिशत छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में सान्या सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा कुमारी 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और हषिका चौधरी 92 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान संकाय में श्रेयांश राज ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अपूर्वा राय 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और प्राची कुमारी 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्य और शिक्षकों ने सफ...