सीवान, जून 22 -- महाराजगंज/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सानी बसंतपुर गांव की बेटी प्रीति कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। प्रीति कुमारी स्वर्गीय राम लाल सिंह एवं राधिका देवी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा गांव के विद्यालयों से प्राप्त की। गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय तथा शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, सानी बसंतपुर से शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में सफलता पाकर बने प्रिंस राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी ऐसे परिवार से आती हैं, जिसका शिक्षा और समाज...