बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- नगर के ग्राम देवली स्थित बसंती देवी डिग्री कॉलेज में छात्रा सानिया सैफी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपदीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने छात्रा सानिया सैफी को प्रशासित पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले भी छात्रा सानिया सैफी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। छात्रा की इस उपलब्धि पर कॉलेज सचिव राजकुमार एडवोकेट,कॉलेज प्रबंधक अंकुर तेवतिया और कॉलेज प्राचार्य डॉ ममता श्रीवास्तव ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...