खगडि़या, अप्रैल 7 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के इंदिरानगर रूपोहली गांव में सोमवार क़ो छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना से चंद पल में पिता का अरमान मिट्टी में मिल गया। अपनी पुत्री की मौत बाद मो फारुख का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका सपना था कि ग्वालियर से डीएलएड की डिग्री हासिल कर वह शिक्षक बन नाम रोशन करेगी। वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों की सेवा कर उनके भविष्य संवारेगी, लेकिन सारे अरमान धरा का धरा रह गया। ग्वालियर जाने के लिए सानिया मुस्कान का टिकट बना हुआ था। अगले माह उसे ग्वालियर के लिए रवाना होना था, लेकिन इसी बीच उसकी अर्थी उठ गई। घटना के बाद परिजनों के क्रंदन से गंाव का भी माहौल गमगीन बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सानिया मुस्कान सोमवार की दोपहर साइकिल से बाजार कुछ सामान लाने जा रही थी। जैसे ह...