आगरा, जुलाई 26 -- श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के जैन धर्म अनुयायियों का श्री एसएस जैन समिति के तत्वाधान में साध्वी रिद्धिमा का मंगल प्रवेश हुआ। साध्वी रिद्धिमा महाराज ठाणा 4 का अनुपम मुनि महाराज के पावन सानिध्य में जयपुर हाउस स्थित 250 पूज्य पृथ्वी चंद स्मृति भवन से चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश यात्रा शुरू हुई। जैन भवन लोहामंडी में मंगल प्रवेश यात्रा पधारी। संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि साध्वी रिद्धिमा महाराज एवं पूज्य अनुपम मुनि महाराज के दोनों चातुर्मास में श्वेतांबर मूर्ति पूजा संघ के सभी भाई बहन पूरा सहयोग करेंगे एवं आध्यात्मिक लाभ लेंगे। श्री एसएस जैन समिति के महामंत्री सुशील जैन ने कहा की बड़े ही पुण्य कर्मों के उदय से साध्वी श्री जी का चातुर्मास जैन भवन लोहा मंडी में हमें प्राप्त हुआ है उनके पावन सानिध्य में तप त्याग संयम शास...