नई दिल्ली, फरवरी 7 -- जोधपुर में पाल गांव के आरती नगर स्थित एक आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत को लेकर मामला लगातार उलझता जा रहा है। मौत के दस दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। शुरुआती जांच में कई सवाल खड़े हुए हैं, जिनका जवाब अब तक साफ नहीं हो सका है। खासतौर पर मौत से ठीक पहले लगाए गए इंजेक्शन को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है, जिस पर पूरी जांच आकर अटक गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साध्वी प्रेम बाईसा को कौन-सा इंजेक्शन लगाया गया था और किस उद्देश्य से लगाया गया, इसकी अब तक स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि इंजेक्शन का रिएक्शन जानलेवा साबित हुआ या फिर उसमें किसी जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इन सभी बिंदुओं पर स्थिति तब तक साफ नहीं हो सकेगी, जब तक फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट...