मेरठ, जनवरी 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को हिन्दू सम्मेलन समिति, मेरठ महानगर की ओर से वेदव्यासपुरी के द मेंशन मंडप में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग जुटे। मुख्य अतिथि साध्वी ऋतम्भरा ने आह्वान किया कि हिन्दू समाज को भविष्य सुरक्षित करना है तो एकजुट हों। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि भारत को सीमाओं में भी नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने सेकुलरिज्म पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे 'पाखंड' करार दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सेकुलरिज्म की बात करते हैं तो यह सेकुलरिज्म ढोंग है, पाखंड है और इससे बड़ा झूठ हो नहीं सकता, क्योंकि भारत की आत्मा में ही विश्व कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि आज हमें बाहरी खतरों से कहीं अधिक आंतरिक चुनौतियों का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.