फिरोजाबाद, मई 25 -- सुहाग नगरी में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर जैन साध्वी की मौत पर आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने जैन साध्वी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग उठाई। जुलूस में साधु-संतों के अलावा जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सोमवार को नगर में जैन साध्वी की दुर्घटना में हुई मौत के विरोध में नगर के जैन समाज द्वारा मौन जुलूस निकाला। प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन दिया। विदित हो कि कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आर्यका माता श्रुति मति एवं आर्यका माता उपसमिति का पद विहार करते समय तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- साध्वियों की हादसे में मौत पर जैन समाज में गम व गुस्सा इसको जैन समाज हत्या मान रहा है। यह ...