साध्वियों की मौत की जांच के लिए जुलूस निकाला
लखनऊ, मई 25 -- रीवा (मध्य प्रदेश) में दो जैन साध्वियों की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सोमवार को जैन समाज ने विशाल मौन जुलूस निकाला। प्रशासन को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर संतों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर से सुबह दिगंबर संत आचार्य सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में विशाल मौन जुलूस निकाला गया। भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा और आम्रपाली होते हुए मौन जुलूस जैन मंदिर पर सम्पन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में संतों की सुरक्षा और न्याय की मांग करती तख्तियां लिये थे। यह भी पढ़ें- दो जैन साध्वियों की हादसे में मौत, विरोध में मार्च निकालासंतों की सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.