लखनऊ, अप्रैल 26 -- चौक पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में त्रिसामा आर्ट्स की ओर से 'भक्ति राग सेवा' कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण और मनोहारी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। चंडीगढ़ के युवा शास्त्रीय गायक पीयूष मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत राग मारू बिहाग से की। उन्होंने विलंबित खयाल और तीनताल पर प्रस्तुतियां दीं। पीयूष मिश्रा ने 'साधो रचना राम बनाई...' भजन गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर मंदिर के सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी और भक्ति राग सेवा के संस्थापक अभिषेक शर्मा ने कलाकारों का सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...