हमीरपुर, जून 29 -- मौदहा, संवाददाता। साधूवेश में रहने वाले अधेड़ ने पानी पिलाने के बहाने मवेशी चराने निकली 11 वर्षीय किशोरी के साथ अपने निजी नलकूप में बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला। बीते शुक्रवार को दिन हुई इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दूसरे दिन रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा में दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। रविवार की रात पुलिस ने आरोपी को भागने की फिराक में रागौल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को दिन में हुई। गांव निवासी 55 वर्षीय अविवाहित राजू उर्फ रजवा शर्मा कई सालों से साधूवेश में रह रहा है। यह भी पढ़ें- नाबालिग का यौन शोषण मामले में दोषी मो. साजिद को 10 साल की कैद इसका गांव में निजी नलकूप भी है। शुक्रवार को दिन में मवेशी चराने निकली गांव की 11 वर्षीय किशोरी पानी पीने के...