हरिद्वार, मार्च 29 -- खड़खड़ी स्थित श्री जयाराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत तमाम लोगों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को शुभकामनाएं दीं। संतों और भक्तों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की और पुष्पवर्षा कर उनकी दीघार्यू की कामना की। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और संत समागम का आयोजन भी किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने अध्यक्षता की। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ अनेक शिक्षण संस्थानों का संचालन कर शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान कर रहे हैं। धर्म संस्कृति, शिक्...