अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़। अचल ताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में माघ माह मेला के पावन अवसर पर संत सेवा समिति के महंत विनय नाथ महाराज के सान्निध्य में साधु-संतों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों को कंबल प्रदान किए गए। मंदिर के महंत ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" और जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर ललित वार्ष्णेय, सोनू बर्मा, पवन बघेल प्रधान, प्रेमलता बघेल, सोनू, कोमल सिंह, उमेश, रवि वर्मा, कृपादेवी, ललिता देवी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.