सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- गौरक्षा दल का स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस दौरान गौसेवा और गौरक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक नंद किशोर गुर्जर रहे। कार्यक्रम का आयोजन गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश पंवार एवं उनके साथियों के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे साधु-संतों और अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि गौमाता का संरक्षण और सेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि समाज की भी जिम्म...