बक्सर, मई 23 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि व भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली पर आए सीएम सम्राट चौधरी का स्वागत करने साधु संतों की टोली पहुंची थी। भगवान वामन मंदिर परिसर में सीएम का स्वागत किया। इस दौरान राजा राम शरण दासजी महाराज, त्रिदंडी स्वामी गंगा पुत्र, पीतांबरीजी महाराज, राज गोपालाचारी महाराज व अच्चुता प्रपन्न स्वामी पहुंचे थे। सभी फुल माला से सीएम का स्वागत किया। भगवान वामन मंदिर में करीब 25 मिनट तक सीएम ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान साधु-संत भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...