संभल, दिसम्बर 28 -- बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बबराला के राजघाट गंगा घाट पर शनिवार को मां गंगा जनकल्याण समिति की ओर से कंबल व ऊनी टोपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों, केवटों सहित 30 जरूरतमंद गरीव व असहाय लोगों को कंबल और टोपी वितरित की गईं। जिससे उन्हें ठंड से बचाव में राहत मिल सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अवधेश वर्मा ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने अन्य संस्थाओं व सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। समिति अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि भीषण ठंड में गरीबों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोषाध्यक्ष उमेश कुमार ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.