महाराजगंज, मार्च 16 -- लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा में ठगी का एक अनूठा मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर साधु वेश में 35 साल बाद आए अपने ही पति के विरुद्ध दो लाख सत्तर हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।एकमा लक्ष्मीपुर निवासिनी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति बालमुकुंद जायसवाल शादी के कुछ ही वर्ष बाद घर से गायब हो गया था। करीब 35 वर्ष बाद अचानक इसी एक जनवरी को साधु की वेशभूषा में लक्ष्मीपुर पहुंचा। घर के सभी लोग काफी खुश हुए। बालमुकुंद मात्र तीन दिन रहा। इस दौरान उसने परिजनों से ढाई लाख रुपये यह कहकर मांगा कि वह एक यज्ञ कोलकाता में करा रहा है, जिसमें ज्यादा खर्च लग रहा है। यज्ञ के बाद ...