लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- साधु भेष में गिरफ्तार हुए दोनों टप्पे बाजों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों पर एक युवक की अंगूठी उड़ाने का आरोप था। पुलिस ने केस दर्ज किया था। शहर में शनिवार की देर शाम हीरालाल धर्मशाला के पास एक युवक की सोने की अंगूठी झांसा देकर ठग ली गई थी। पीड़ित ने दो लोगों को पकड़ लिया था। दोनों साधु भेष में थे। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। शहर के मुहल्ला राजगढ़ निवासी आकाश गुप्ता शनिवार रात हीरालाल धर्मशाला के निकट खड़े थे। इस दौरान दो बाबा आए, जिन्होंने सिर पर हाथ फेरकर संकट हर लेने की बात कहकर उंगली में पहनी हुई अंगूठी निकलवाली और इसके अलावा राशन की मांग करने लगे। इस दौरान आकाश के एक मित्र आ गए। उन्होंने जब बातचीत शुरू की तो दोनों बाबाओं की ठगी का खुलासा हुआ। इस पर उन दोनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। पुल...