मथुरा, अगस्त 3 -- शुक्रवार रात को साधु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तहरीर मिलने पर रविवार को नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामकृष्ण दास शिष्य वृजबल्लभ दास निवासी परसी चकलाल, थाना लार, जनपद देवरिया ने दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया है कि वह अपने चाचा गुरु राम अखण्डदास से मिलने उनके आश्रम देवरहा बाबा जीव जन्तु कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट वेदान्ती आश्रम परिक्रमा मार्ग आया था। 31 जुलाई को वहां पहले मौजूद भगवान दास शिष्य श्याम सुन्दर दास निवासी वरडीहा, थाना लार, जनपद देवरिया और उसके साथी ओमवीर राठौर, उमेश शर्मा एवं पांच से छह अज्ञात लोगों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए आश्रम को खाली करने की धमकी दी। जब राम अखण्ड दास ने कहा कि यह उनका आश्रम है तो आरोपियों ने मिलकर रामअखण्ड दास पर जान से मारने की नीयत से सरिया, रॉड, लाठी-डंडे से हमला कर...