गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के साधु चौक मोहल्ले में एक दामाद ने गुरुवार को अपनी सास, साली व पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के साधु चौक मोहल्ले की सुनैना देवी उम्र की अंतिम पड़ाव में हैं। उनकी तबीयत बराबर खराब रहती है। इसकारण उसकी बेटी रीता देवी, जिसकी शादी हाजीपुर में हुई है। वह अपनी मां की देखभाल करने के आई थी। उसकी बहन अर्चना देवी भी मायके में रहकर अपनी मां की सेवा कर रही थी। इस दौरान गुरुवार को रीता का पति हाजीपुर से शहर के साध चौक मोहल्ले में स्थित अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को अपने साथ लेकर जाने की बात कहने लगा। पत्नी के मां की सेवा करने...