धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नशीला लड्डू खिलाकर रेल यात्रियों को लूटने वाले यूपी के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। धनबाद रेल मंडल की आरपीएफ की स्पेशल टीम ने रेल पुलिस की मदद से गिरोह के सात अपराधियों को दबोचा। वे साधु का वेश धारण कर ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह चला रहे थे। गिरोह ने ट्रेन में एक महिला को नशीला लड्डू खिलाया था, जिससे उनकी जान चली गई थी। बुधवार को पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 11 मार्च की रात 20975 चंबल एक्सप्रेस के अगले जेनरल कोच में धनबाद से बांदा के लिए यात्रा कर रही शिवानी (30 वर्ष) को नशीला लड्डू खिलाकर गिरोह ने उनके सामान लूट लिए थे। महिला के पर्श, चार हजार नगद व चांदी की पायल व बिछिया चोरी कर ली थी। महिला अपने पति खिल्लू के साथ यात्रा कर रही थी। पीड़िता लड्डू खाकर बेहोश हो गई थीं। उनके पति ने बेहोशी क...