सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। साधु का वेश बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पूछताछ के बाद नगर थाने की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब राज्य के वरनाल जिले के भदौरा निवासी आकाशनाथ, साकानाथ, ज्योतिनाथ, मंगलनाथ व सलीम के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि मेन रोड स्थित कृष्णा फैंसी स्टोर के संचालक संजीव कुमार जलान ने मंगलवार को सूचना दी थी कि साधु के वेश में आये पांच लोगों ने धोखाधड़ी कर सोने का अंगुठी के जगह पर रुद्राक्ष का एक पीस देकर आंख बंद करवा दिया। आंख खोला तो देखा कि सभी पांचों साधु गायब हो गए हैं।थोड़ी देर में पता चला कि सोने की अंगूठी भी गायब हो गया है। तत्काल अपने लोगों के साथ मिलकर पुलिस को सूचना देने के बाद खोजबीन शुरू किया। पता चला कि वह एक होटल में रुका हुआ है।...