मुंगेर, अप्रैल 28 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा थानाक्षेत्र के रायटोला गांव में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साधु के वेश में आए तीन शातिर ठगों ने पूजा-पाठ और अनिष्ट का भय दिखाकर गृहस्वामी को मंदिर भेज दिया और पीछे से घर से लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना 23 अप्रैल की है। जबकि थाना में आवेदन 26 अप्रैल को दिया गया। पीड़ित गृहस्वामी रामाशीष राय ने गंगटा थाना में आवेदन देकर बताया है कि, 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे एक चार पहिया वाहन से तीन लोग साधु के वेश में उनके दरवाजे पर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने घर में अशांति, ग्रह दोष और बड़े अनिष्ट की आशंका जतायी। विश्वास में लेने के लिए ठगों ने घर के पूजा कक्ष का मुआयना भी किया। इसके बाद ठगों ने अनिष्ट से बचने का उपाय बताते हुए तुरंत पास के मंदिर चलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.