बुलंदशहर, मार्च 9 -- पहासू में काली नदी पुल स्थित बने श्मशान घाट पर बनी कोठरी में साधु की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस को श्मशान घाट ने बनी साधु की कोठरी में खून पड़ा मिला, लेकिन साधु का कोई अता पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि किसी ने साधु के कुत्ते को भी जहर देकर मारा है। कुत्ते का शव शमशान घाट परिसर में ही पड़ा मिला है। सूचना पर शिकारपुर सीओ पहुंचे और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। उधर, मामले की जांच में सहयोग के लिए फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। पुलिस नदी के आसपास के क्षेत्र में साधु की तलाश में जुटी है। साधु पिछले 10 -12 सालों से श्मशान स्थल में बनी कोठरी में रहकर सफाई आदि करता था। पहासू में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करता था। समाचार लिखे जाने तक न तो साधु का कोई पता चल सका है और न ही उसका शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.