प्रयागराज, मई 22 -- आरटीओ ने शुक्रवार को तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। नैनी क्षेत्र में मध्य प्रदेश की एक बस पकड़ी गई। जांच में पता चला कि साधारण बस को अवैध रूप से स्लीपर बस में तब्दील कर दिया गया। आरटीओ प्रवर्तन आनंद राव ने बताया कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक करीब 20 अतिरिक्त स्लीपर सीटें लगाई गई थीं। इसके अलावा इमरजेंसी गेट भी मानकों के अनुरूप नहीं था। कई गंभीर कमियां मिलने पर बस को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान एक अन्य बस का भी चालान किया गया। वहीं ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन में बाइक, ट्रक समेत कुल 80 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...