वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बस और रेलयात्रियों पर तीखी गर्मी का खासा असर दिख रहा है। रोडवेज के कैंट बस अड्डे और वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे यात्रियों को धूप-गर्मी के बीच शीतल पानी के अभाव में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, रोडवेज की साधारण बसों की सीटें सुबह-शाम ही भर रही हैं, यात्रीगण दोपहर में उनसे यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं जबकि एसी बसें ठसाठस दिख रही हैं। ट्रेनों के साधारण कोच भी गर्म हवा से यात्रियों को नहीं बचा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- वाटर वेंडिंग मशीन नहीं लगने से यात्रियों की बढ़ी परेशानीयात्रियों की परेशानी कैंट रोडवेज पर दोपहर में खड़ी बसों में यात्रियों का टोटा दिख रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद भी बसें पूरी तरह से नहीं भर पा रही हैं। हालांकि सुबह, शाम और रात को खासी संख्या में सवारियां...