साधारण किसान का बेटा शुभजीत ने नीट में सफलता प्राप्त कर पेटरवार का मान बढ़ाया
बोकारो, जुलाई 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के पोड़दाग गांव निवासी शंकर रजवार के पुत्र शुभजीत रजवार ने नीट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभजीत ने ऑल इंडिया रैंक 28,980 तथा कैटेगरी रैंक 751 प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। शुभजीत ने जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर (नालंदा, बिहार) से पूरी की। अपनी सफलता पर शुभजीत ने कहा कि उनका लक्ष्य एमबीबीएस की पढ़ाई कर एक योग्य चिकित्सक बनना है, ताकि समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की बेहतर सेवा कर सकें। शुभजीत के पिता शंकर रजवार एक साधारण किसान तथा माता भारती देवी गृहणी हैं, जो कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.